यूएनओ ने कहा-भारत के दूसरे राज्यों को भी चलाना चाहिए बिहार जैसा अभियान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय संगठन का समर्थन मिला है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)  के कंट्री हेड (भारत) अतुल बगई इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश के दूसरे राज्यों को भी जल जीवन हरियाली की तरह कार्यक्रम चलना चाहिए। इससे पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी। लोग प्रेरित होंगे।


बिहार के मुख्यमंत्री ने लोगों ने जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश का दौरा किए जो एक सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि यूएनईपी भी राज्य सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में मदद करेगी। पर्यावरण का मुद्दा किसी एक राज्य या देश की सीमा से संबंधित नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए सब को मिलकर काम करना होगा। बिहार ने इस दिशा में लीड ली है।