ये हैं अन्य 26 आविष्कार

हेलमेट-इसमें फिट एलईडी लाइट साइकल चालक को देखने में मदद करती है। मोड़ पर सिगनल देती है। 


पॉट्स- ये कई किस्म के बर्तनों को ढांक सकते हैं। स्टील के सिलिकॉन कोटेड यूनिवर्सल लिड तीन साइज में आते हैं।


वाटर हीटर- यह सीधे पानी में करेंट भेजता है। केवल पानी गर्म होता है। यूजर पानी का उपयोग,तापमान  देख सकते हैं। शॉवर का समय भी नियंत्रित करता है।


एक्स बॉक्स कंट्रोलर- हाथ से लाचार लोगों के लिए गेमिंग में आसानी। चार इंच के बटनों को कोहनी और ठोढ़ी से चला सकते हैं।


वायरलैस ग्लोव्स- डिजिटल हाथ की तरह काम करते हैं। थ्री डायमेंशन वीआर स्पेस प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन में उपयोगी।


ग्रिपमैट- इस मैट के नीचे टूलबॉक्स,फोन और अन्य सामान यहां-वहां नहीं सरकते हैं। वे स्थिर बने रहते हैं।


स्वीटफोम- यह गन्ने के बाकी बचे हिस्सों से बना है। इससे बने जूते,चप्पल पर्यावरण फ्रेडली हैं।


व्हाइट मीट- ये सासेज पौधों के तेल और हिस्सों से बनते हैं। मांस जैसा स्वाद देते हैं।


कार्ड गेम - हैसब्रो के मोनोपॉली चीटर्स एडिशन के चीट कार्ड खेलने वालों को धोखाधड़ी करने के लिए उकसाते हैं। पकड़े जाने वाले खिलाड़ियों को दंड मिलता है।


कंटेनर- रबरमेड के कंटेनरों में फल,सब्जियां अधिक समय तक सुरक्षित और फ्रेश रहती हैं।


फोल्डिंग सूटकेस- सोलोगाई के सूटकेस में कई हिस्से होते हैं। किसी भी स्थिति में कपड़ों में सिलवट नहीं पड़ती है।