यशवंत सिन्हा ने कहा- नागरिकता कानून में संशोधन की आवश्यता नहीं थी, सरकार के इस कदम से डर का माहौल

मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को लखनऊ पहुंचे। यहां अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सिन्हा ने नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है। नागरिकता कानून में इस तरह के संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं थी। सरकार के इस कदम से देश में डर, अशांति का माहौल है। 30 जनवरी को गांधी शांति यात्रा का समापन दिल्ली में होगा।