तेंदुए के बाद अब सिंहों का आतंक: खारी गांव में 4 शावकों ने 80 भेड़-बकरियों का शिकार किया

बगसरा इलाके में कुछ दिनों पहले तेदुओं ने आतंक मचाया था। इन तेंदुओं ने 6 ग्रामीणों का शिकार किया था। तेंदुओं के बाद अब उसी इलाके में सिंहों का आतंक शुरू हो गया है। बीती रात 4 शावकों ने गांव में घुसकर 80 भेड़-बकरियों का शिकार किया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।