सिविल और स्मीमेर में अलग से आइसोलेशन वार्ड

दरअसल चीन से आए हुए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग निगरानी में रखती है। शख्स को कुछ भी समस्या या बीमारी होगी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ही पूरी सुरक्षा के साथ इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगी। इसके लिए सिविल और स्मीमेर में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। संदिग्ध को समान्य मरीजों में नहीं देखा जा सकता। लेकिन अब तक तीनों संदिग्ध खुद अस्पताल आए थे और समान्य मरीजों के बीच इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे। इसके बाद से ही अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।