दुनिया का तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है माउंट एवरेस्ट पर घास के उगने की दर भी तेज हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन घास और झाड़ियों के परिणाम क्या होंगे यह पुख्तातौर पर नहीं बताया जा सकता लेकिन ये बाढ़ की स्थिति को और बदतर बनाने का काम जरूर कर सकते हैं। घास और झाड़ियां ऐसे हिस्से में तेजी से बढ़ रही हैं जहां तापमान बढ़ा है। ग्लोबल चेंज बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में दावा किया गया है कि 190 करोड़ लोग पहाड़ों से मिलने वाले पानी के कमी से जूझ सकते हैं।
ग्लेशियर से होने वाली पानी की पूर्ति भले ही कम हो लेकिन बर्फ और पेड़ों के बीच उगने वाली घास हिन्दू-कुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ को बढ़ाने का काम कर सकती है। यह हिस्सा 4.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह एशिया का 10वां सबसे बड़ा रिवर सिस्टम है जिससे 140 करोड़ लोगों को पानी मिलता है।