पत्नी-सास पर कीे अभद्र टिप्पणी

मुंजमहुडा में रहने वाले युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। उसके अनुसार उसकी शादी हुई, फिर तलाक भी हो गया। इसके बाद हम दोनों में सुलह कराई गई। इसके बाद को डेढ़ साल हो गए। इस दौरान पत्नी कोई न कोई बहाना बनाकर अक्सर मायके जाने लगी। एक महीने पहले उसकी सास वडोदरा आई। यहां उसने नटुभाई सर्कल के पास बेर बेचने का काम शुरू किया। इस काम में वह भी सास की मदद करने लगा। इस दौरान भोजन लाने की बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। इससे उसने फेसबुक पर पत्नी और सास के खिलाफ कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी।