ग्लोबल इकोनॉमी पर भी जोखिम; 17 साल पहले ऐसे ही वायरस से 2.85 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था

कोरोनावायरस के असर से दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं। भारतीय बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27 फरवरी को 458 अंक गिर गया था। कोरोना वायरस चीन के साथ ही पूरी दुनिया के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस वायरस के फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती फैल सकती है। 2002-03 में इसी तरह के वायरस सेवर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) की वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को 2.85 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से दुनिया की सप्लाई चेन टूटेगी। यातायात प्रभावित होने से कीमतें बढ़ेंगी। चीन दुनिया के बड़े बाजारों में से एक है। इसलिए पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर तेजी से असर होगा।