सिन्हा ने कहा कि धर्म के आधार पर कानून बनाने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है कि किसे नागरिकता देनी है। समाज को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश हो रही है। सरकार का काम लोगों को भय दूर करना होता है। लेकिन, गृहमंत्री ने इसी शहर में कहा था कि- सीएए पर हम एक इंच नही हटेंगे। क्या गृहमंत्री को ऐसा बयान देना चाहिए? ऐसा बयान उनके मुंह से शोभा नहीं देता है?
धर्म के आधार पर कानून बनाने की जरुरत नहीं: यशवंत सिन्हा