चूहों पर हुए शोध के आधार पर दावा

इस बात की पुष्टि के लिए चूहों के दो समूहों को एक समान कैलोरी का भोजन दिया गया। अंतर केवल इतना था कि पहले समूह की भोजन तक पहुंच 24 घंटे थी, जबकि दूसरे समूह को दिन के 8 घंटे ही भोजन दिया गया। कुछ दिन बाद पाया गया कि पहले समूह का वजन बढ़ गया था। इस समूह में उच्च कोलेस्टेरॉल और टाइप 2 डायबिटीज जैसे लक्षण दिखने लगे थे। जबकि जिस समूह को तय समय पर भोजन दिया जा रहा था, वह स्वस्थ था। महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आई कि दूसरे समूह में टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने की क्षमता विकसित हो गई थी।