कोरोनावायरस के असर की चिंताओं से चीन के शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स में 8.5% गिरावट आ गई। यह 13 साल में सबसे ज्यादा है। शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 7.7% गिरकर एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह चार साल की सबसे बड़ी गिरावट भी है। दोनों इंडेक्स की गिरावट से निवेशकों को 445 अरब डॉलर (32 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हो गया। चीन के शेयर बाजार के रेग्युलेटर ने कहा है कि बाजार की गिरावट से प्रभावित कंपनियों को 2019 के सालाना और 2020 के तिमाही नतीजे घोषित करने के तय समय में छूट दी जाएगी।
चीन के शेयर बाजार में 13 साल की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों को 32 लाख करोड़ रुपए का नुकसान