अन्य देशाें से आने वाले मरीजों की जानकारी नहीं : मनपा

मनपा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. पी उमरीगर ने बताया कि हमारे पास चीन से आए हुए लोगों की लिस्ट है। 15 जनवरी के बाद आने वाले लोगों को हम आब्जर्वेशन में रख रहे हैं। उन्हें कुछ भी समस्या होती है तो हमारी टीम सिविल या स्मीमेर में इलाज कराने जाती है। पर जो लोग पहले चीन में थे और वहां से किसी अन्य देश जाकर यहां आए हैं उनकी जानकारी अभी हमारे पास नहीं है। जिला कलेक्टर को इसकी जानकारी दी गई है कि अब हर देश से आने वाले की जानकारी हमें दी जाए।