अभी तक चीन में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा

भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होने से यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी तक चीन में स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है। इसकी ऊंचाई 208 मीटर है। गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई 93 मीटर है। मुंबई में निर्माणाधीन बाबा साहब की मूर्ति की ऊंचाई 137.2 मीटर है, जबकि छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा 212 मीटर ऊंची बनाई जा रही है