अनुबंध फाउंडेशन के ट्रस्टी नटु भाई पटेल ने बताया कि गुरुवार को जिनकी शादी हुई, वे वृद्ध गांधीनगर के ब्राह्मण परिवार से हैं। वे राज्य सरकार में इंजीनियर थे। दस साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया। बहरहाल वे अकेले हैं, क्योंकि एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है। उधर 63 वर्षीय वृद्धा राजकोट के राजपूत परिवार से है। वह नर्स थी। उनका बेटा विदेश में है। बेटी अपने पति के साथ अहमदाबाद में ही है। उनके पति पुलिस विभाग में अधिकारी थे। 15 साल पहले उन्हेंं अटैक आया और उनका देहांत हो गया।
वर ब्राह्मण-वधू राजपूत