बीते पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया था। यहां वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में हथियारों की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा बाजार सजाया गया है। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई है। 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को भारतीय सेना ने अपने पराक्रम दिखाया। जवान हेलीकॉप्टर के सहारे करीब 100 मीटर ऊंचाई से रस्सी के सहारे जमीन पर उतरा लोग रोमांचित हो उठे। लोग भारत माता की जय के उद्घोष करने लगे
1000 मीट ऊंचाई से लटकते हुए रस्सी के सहारे जमीन पर उतरा जवान; पराक्रम देख रोमांचित हुए लोग